तुलसी का महत्व / The importance of Tulsi


Having lived outside of India for so many years I cannot even recollect when I last wrote or read something in Hindi. It is such a beautiful language! I wonder if there are others like me who are homesick for Hindi. So, today's post is in Hindi! It is specially for those who, like me, need a 'Hindi fix'! Please pardon me for spelling errors, if any, as it has been a while since I expressed myself in Hindi. I will post the English version later. I would love to get your feedback on this attempt!
Sincerely,
Meera Sharma
hindushlokasforkids.blogspot.com



तुलसी का महत्व


हिन्दु धर्म में तुलसी का बहुत महत्व है। विष्णु भगवान, कृष्ण भगवान एवं हनुमान जी की आराधना में तुलसी अति आवश्यक मानी जाती है। दक्षिण भारत के गुरुवायुरप्पन जी की पूजा में तुलसी की माला चढ़ाई जाती है। 'तुलसी' शब्द का अर्थ देखा जाए तो यह है: जिसकी तुलना नहीं की जा सकती।

अंग्रेजी शब्दकोष में ढूंढने पर मैंने तुलसी का अर्थ 'होली बेसिल' पाया। पुराने ज़माने  में हर आँगन के बीच तुलसी का प्रमुख स्थान होता था। आज कल बड़े शहरों में आँगन ही कहाँ ? परन्तु फिर भी लोग, छोटे गमले में ही सही, तुलसी उगाने  की कोशिश करते हैं। विदेशी देशों की कड़क ठण्ड में तुलसी उगाना आसान नहीं है। पर फिर भी हम कोशिश करते हैं। हमारे घर में मैंने तुलसी के पौधे को रौशनी के बल्ब के सीधा नीचे रखा है ताकि उसे आवश्यक गर्मी और रौशनी मिल सके। 

तुलसी को हिन्दू धर्म में इतना प्रमुख स्थान क्यों दिया जाता है? तुलसी को पावन क्यों माना जाता है? मुझे लगता है की तुलसी का मुख्यत्व  निश्चित रूप से उसके औषधीय गुणों से सम्बंधित है। घरेलू नुस्खों में भी तुलसी का प्रयोग होता है। चाय के साथ  कुछ तुलसी के पत्तों को उबाला जाता है। इसे पीने से सर्दी जुकाम से आराम मिलता है। आयुर्वेद में सर्दी जुकाम के इलावा बहुत सी बीमारियों के इलाज में तुलसी का प्रयोग होता  है।

हिन्दू धर्म में तुलसी को देवी के रूप में पूजा जाता है। तुलसी को कैंची से काटना उसका अपमान माना जाता है। तुलसी के पत्ते हमेशा उँगलियों से ही तोड़े जाते हैं। भगवान को प्रसाद चढ़ाते समय, साथ ही कुछ तुलसी के पत्ते अर्पण करने का भी विधान है। 

प्रार्थना है की  हम सब के घरों में तुलसी खूब फूले फले!

मैं, 
मीरा शर्मा 


Comments